फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   40957 cases settled in National Lok Adalat

Kannauj News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 40957 मुकदमों का निपटारा

Sun, 10 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 10 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
40957 cases settled in National Lok Adalat
कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। लोक अदालत में 60,804 वाद में आए, जिसमें 40,957 वादों को निस्तारण किया गया। इस दौरान 13,25,77,632 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश लोकेश वरुण, प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार, पीठासीन अधिकारी शाहिद रजा, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष अशोक कुमार, अपर जिला जज लवली जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की। लोक अदालत में एमएसीटी (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) न्यायालय में 98 में सुलह समझौते के आधार 82 वाद निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय में 94 में सुलह समझौते के आधार पर 91 वाद निस्तारित किए गए। स्थायी लोक अदालत में 15 वाद में तीन ही निस्तारित हो सके। सत्र न्यायालय स्तर में 290 में 226 वाद निस्तारित हुए।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट न्यायालय स्तर में 2660 में 1738 वाद निस्तारित हुए। इस प्रकार जनपद न्यायालय में 3157 वादों में 2140 वाद निस्तारित कर 4,80,01, 779 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित कर किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशासन स्तर पर 57,622 वादों में 38,808 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कर 8,45,60,253 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारीगण, बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, ग्राम्य न्यायालय तिर्वा के साथ ही बार के अध्यक्ष एवं सचिव, बैंक एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण, लीगल एडं डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक, न्यायालय के कर्मचारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में तैयार हुए उत्पादों के लगे स्टॉल
जेल अधीक्षक ने नवीन न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बंदियों के बनाए हुए उत्पादों लैंप, एलईडी, झालर लाइट, बल्ब, गमले टाॅर्च, झोले, इत्र दान आदि की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया। लोक अदालत में आने वाले वादकारियों ने उत्पादों की खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed