{"_id":"e67b22554d5f5df16b1c1062d16500d3","slug":"4-320-units-3-420-of-rations-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिट 4,320, राशन पहुंचा 3,420 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिट 4,320, राशन पहुंचा 3,420 का
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण के दूसरे दिन विषयवस्तु विशेषज्ञ ने अचानक दुकानों पर पहुंचकर
विज्ञापन
अनाज वितरण की हकीकत देखी। राशन लेकर जा रहे उपभोक्ताओं को रोककर मात्रा व
भाव की जानकारी ली। किसी के कार्ड में दो की जगह 17 यूनिट लिखे पाए गए।
तेराजाकेट में राशन वितरण की दुकान पर विशषवस्तु विशेषज्ञ उप निदेशक कृषि कार्यालय राकेश कटियार दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे। उस वक्त कोटेदार अनाज बांट रहे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं से पूछकर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। कोटेदार कमलेश गुप्ता से भी उन्होंने राशन वितरण के बारे में पूछताछ की।
कोटेदार ने बताया कि 788 बीपीएल कार्ड के अनुसार 4,320 यूनिट का राशन मिलना चाहिए था, पर 3,465 यूनिट का राशन ही मिला है। किसी भी कार्ड पर पांच यूनिट से ज्यादा होने पर भी उसे केवल पांच यूनिट का ही राशन दिया जा रहा है।