फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   376 RCs issued, 122 deposited dues

Kannauj News: 376 आरसी जारी, 122 ने जमा किया बकाया

Thu, 17 Oct 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
376 RCs issued, 122 deposited dues
कन्नौज। बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विभाग ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही विभाग आरसी काट रहा है। विभाग ने 376 बकायेदार उपभोक्ताओं की आरसी जारी की है। इसमें 122 उपभोक्ताओं ने 41.87 लाख रुपये का बकाया जमा किया है।
विज्ञापन


कन्नौज डिवीजन में 1.08 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें 30 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया। इनके अलावा कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। हर माह बड़े बकायेदारों के विभाग कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी कर रहा है। विभाग ने 376 बकायेदार उपभोक्ताओं की आरसी जारी की। इन उपभोक्ताओं पर 2.20 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 122 बकायेदारों ने 41.87 लाख रुपये जमा कर दिया। विभाग ने 358 लोगों पर बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि बिजली बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक 4584 आरसी हो चुकी जारी
बिजली विभाग लगातार बकायेदारों से वसूली का प्रयास कर रहा है। कनेक्शन काटने के साथ आरसी भी जारी की जा रही है। अब तक विभाग 4584 आरसी जारी कर चुका है, जिन पर 64.60 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed