फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   किसानों ने हसेरन ब्लॉक में बंद किए अन्ना मवेशी

किसानों ने हसेरन ब्लॉक में बंद किए अन्ना मवेशी

Tue, 08 Jan 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने हसेरन ब्लॉक में बंद किए अन्ना मवेशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हसेरन। फसलें बर्बाद होने से परेशान किसानों ने बुधवार को 50 से अधिक अन्ना मवेशी हसेरन ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बंद कर दिए। रोकने पर उनकी ब्लॉक कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिसर में बंद मवेशियों में शामिल सांड़ के हमले से एडीओ पंचायत मामूली रूप से घायल भी हो गए। बीडीओ की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझाया। फिलहाल मवेशी ब्लॉक परिसर में ही बंद हैं, उन्हें बुधवार को अस्थायी गोशाला में भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिली अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद करने की डेडलाइन को केवल दो दिन बचे हैं लेकिन अभी तक हसेरन ब्लॉक में अस्थायी गोशाला नहीं बन पाई है। इससे अन्ना मवेशी किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इससे परेशान हसेरन के आसपास गांवों के किसानों ने मंगलवार को 50 से अधिक अन्ना मवेशी हांककर ब्लाक मुख्यालय परिसर में कर दिए। ब्लाक में मौजूद कर्मचारियों ने रोका तो किसानों की उनसे तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


किसानों ने ब्लाक कर्मियों की एक नहीं सुनी और मवेशी परिसर के अंदर कर गेट बाहर से बंद कर दिया। बीडीओ ने इसकी सूचना एसडीएम तिर्वा रामदास को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम और बीडीओ ने ग्रामीणों समझाया कर लौटाया। मवेशी कार्यालय परिसर में ही बंद हैं। बीडीओ ने बताया कि मवेशियों को ब्लॉक परिसर में बंद रखा गया है। उन्हें बुधवार को हुसैननगर गांव में बनी अस्थायी गोशाला में भेज दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि परिसर में घुसे मवेशियों में शामिल एक सांड़ ने एडीओ पंचायत यदुनंदन लाल पर पीछे से हमला कर दिया। इसमें वह मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान आन्ना मवेशियों को पहले सुखसेनपुर में संचालित अमित भदौरिया की गोशाला में ले गए थे। अमित ने मवेशियों को गोशाला में रखने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने अमित के साथ अभद्रता और हाथापाई कर दी। इसके बाद वह मवेशी ब्लॉक मुख्यालय परिसर लेकर चले गए थे। अमित का कहना था कि उनकी गोशाला में पहले से ही गायों की संख्या अधिक है। इस कारण ग्रामीणों द्वारा लाए गए अन्ना मवेशी नहीं रखे थे।


किसानों ने ब्लॉक में बंद किए अन्ना मवेशी
रोकने पर कर्मियों से नोकझोंक, सांड़ के हमले से एडीओ पंचायत घायल
क्रासर
एसडीएम और बीडीओ ने समझाकर किसानों को लौटाया
ब्लॉक परिसर में मवेशी बंद, आज को गोशाला भेजे जाएंगे
फोटो 08सीएचबीपी57 ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद ग्रामीण व कर्मचारी।
फोटो 08सीएचबीपी58 परिसर में घूम रहे छुट्टा मवेशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed