{"_id":"65ce5ea234f4bca5c60ceb94","slug":"25-lakh-workers-will-contact-six-crore-people-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109448-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 25 लाख कार्यकर्ता छह करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 25 लाख कार्यकर्ता छह करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड स्थित भाजपा के लोकसभा केंद्रीय कार्यालय पर गुरुवार को लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला हुई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है और आचार संहिता लागू हो सकती है। संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाना है। अभियान में 25 लाख कार्यकर्ता छह करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे।
इससे पहले विशिष्ट अतिथि के रूप लोकसभा संयोजक नरेंद्र सिंह राजपूत ने पार्टी के प्रेरणाश्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला की शुरुआत की। लोकसभा संयोजक ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यशाला है। अभियान के तहत जन-जन तक पहुंचाना है और जन-जन का समर्थन प्राप्त करना है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जब से श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। तब से जनता ने मन बना लिया है कि जो श्रीराम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
अबकी बार नरेंद्र मोदी की सुनामी आने वाली है। प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रहे हैं । जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यशाला को राधा कृष्ण यादव, अरुण पाल, शैलेंद्र दुबे, अवधेश राठौर, बबिता सिंह आदि ने भी संबोधित किया।