फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 lakh saplings will be planted to increase greenery

हरियाली बढ़ाने के लिए रोपेंगे 25 लाख पौधे

Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 lakh saplings will be planted to increase greenery
नर्सरी में तैयार की गई पौध - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की वन संपदा को समृद्ध करने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। गंगा और अन्य नदियों के किनारे बसे गांवों में पौध लगाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 25 लाख 16 हजार 87 पौधे लगाए जाएंगे। 11 लाख 94 हजार पौधे वन विभाग लगाएगा। वन विभाग ने जिले की नर्सरियों में 24 प्रजातियों की पौध तैयार करानी शुरू कर दी है। पौध तैयार होने के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में लगाने की प्रक्रिया चलेगी। पिछले साल विभाग ने करीब 19 लाख पौधे लगाए थे।
विज्ञापन

पौध तैयार होने में पांच माह का समय लगेगा। उसके बाद पौधे वितरित किए जाएंगे। बरसात का तीन महीने का सीजन पौधे लगाने के लिए बेहतर होता है। इस दौरान लगाए गए पौधों की अच्छी तरह से ग्रोथ होती है। बरसात में इनमें न पानी देने की टेंशन और न ही खाद की। प्राकृतिक खाद के जरिये ही पौधे बढ़ जाते हैं। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के अलावा सभी विभागों को पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रजातियों की तैयार की जा रही पौध
कन्नौज। राजगिरिहार, चांदापुर, तेराजाकेट, तेरारब्बू, प्रशिक्षण संस्थान छिबरामऊ, नगला, किसई जगदीशपुर, फूलपुर, चटरुआपुर, बहादुरपुर नर्सरियों में नीम, बरगद, पीपल, पिलखन, कट सागवान, पपरी, कुसुम, चौकरसिया, मौलश्री, बाकेन, बहेरा, शीशम, सफेदा, पापुलर, रोहेरा, तून, टीक, सिबल, अर्जुन, खैर, कीकर, डैंक, जंगल जलेबी, खैरी, फ्रांश, गुलमोहर, सिल्वर ओक, आम, जामुन, अमरूद, अनार, इमली, पपीता आदि प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

वर्जन...
जिले की 10 नर्सरियों में 24 प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इनमें छायादार व फलदार पेड़ शामिल हैं। जुलाई, अगस्त व सितंबर में इन पौधों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिन स्थानों पर पौधे सूख चुके हैं, वहां लक्ष्य से हटकर तैयार की गई पौध लगाई जाएगी। - जवाहर लाल गुप्ता जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed