फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2205 voters will vote on ward number 23

Kannauj News: वार्ड संख्या 23 पर 2205 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 11 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
2205 voters will vote on ward number 23
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 चंद्रशेखर नगर में रिक्त चल रहे सभासद के पद के लिए अस्पताल रोड स्थित बरात घर में सोमवार को मतदान होगा। इस चुनाव प्रक्रिया में 2205 मतदाता पांच प्रत्याशियों के भविष्य को तय करेंगे।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के वार्ड चंद्रशेखर नगर के सभासद राजू का निधन होने के बाद सभासद का पद रिक्त चल रहा था। इस पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। सभासद पद के लिए भाजपा से पंकज दुबे, एआईएमआईएम से नौसीन इकबाल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुईद्दीन, नाजिम अली व शबनम चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

प्रत्याशी चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। अस्पताल रोड स्थित बरात घर में देर शाम को पोलिंग पार्टी पहुंच गई और कर्मचारी मतदान की तैयारी में जुट गए। सभासद चुनने के लिए तीन बूथों पर कुल 2205 मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहेगा। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं शांति पूर्ण ढंग से कराई जाएगी। गड़बड़ी की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed