{"_id":"616093db8ebc3e8746051bb4","slug":"22-dengue-patients-found-in-elisa-test-kannauj-news-knp6571559176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाइजा जांच में 22 डेंगू रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाइजा जांच में 22 डेंगू रोगी मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए धक्कामुक्की करते मरीज और तीमारदार।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में डेंगू का डंक सब पर भारी पड़ रहा है। एलाइजा जांच में 22 डेंगू रोगी मिले हैं। वहीं रैपिड जांच में जिला अस्पताल में पांच में लक्षण नजर आए हैं। जिला अस्पताल मरीजों से फुल होने से गंभीर मरीजों को कानपुर रेफर किया जा रहा है।
मौसम में बदलाव होने के बाद भी डेंगू के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। लगातार बढ़ रहे रोगियों से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। जगह-जगह कैंप लगाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 20 से 23 कैंप लगा कर मरीजों की जांचकर उपचार दिया जा रहा है। इसके बाद भी नतीजा नहीं निकल रहा। प्लेटलेट्स गिरने पर मरीजों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीज जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में धक्कामुक्की करते दिखे। पहले जांच कराने के लिए यह एक दूसरे को धक्के मार रहे थे। इस पर कर्मचारियों ने पर्चे जमा कर लिए। नाम पुकार कर ब्लड सैंपल लिया गया। वहीं जांच होने के बाद रिपोर्ट के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर उपचार की व्यवस्था जांची। डॉक्टरों को मरीजों को देख कर उपचार देने के निर्देश दिए। उन्होेंने ओपीडी में नियमित बैठने के लिए कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।