{"_id":"5c51e392bdec22629b006c54","slug":"201548870546-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य लाइसेंस के बगैर बाहर जाता मिला गुलाब जल, गुलकंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य लाइसेंस के बगैर बाहर जाता मिला गुलाब जल, गुलकंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। खाद्य विभाग से लाइसेंस के बिना बाहर भेजा जा रहा गुलाब जल व गुलकंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पकड़ा है। नियमों की अनदेखी करने पर तीन दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय को जानकारी मिली की शहर के ट्रांसपोर्ट से बिना फूड लाइसेंस के माल भेजा जा रहा है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय ने मकरंदनगर व पुलिस लाइन रोड के दो ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। इस दौरान डीसीएम पर माल को लादकर बाहर भेजते पाया गया। ट्रांसपोर्ट मालिक को चेतावनी दी गई कि दोबारा माल को बिना फूड लाइसेंस के बाहर भेजा गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाद में गुलकंद व गुलाब जल के निर्माता व विक्रेता को मौके पर बुलाकर चेतावनी दी गई कि वह तीन दिन के अंदर आवेदन कर फूड लाइसेंस बनवा लें। दोबारा बिना लाइसेंस के माल बाहर भेजते पाया गया तो माल जब्त कर लिया जाएगा। संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य लाइसेंस के बगैर बाहर जाता मिला गुलाब जल, गुलकंद
मालिक को दी तीन दिन में लाइसेंस बनवाने की हिदायत