{"_id":"5cd320e8bdec22074909f2be","slug":"191557340392-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 किसानों से हुई 4088 क्विंटल गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 किसानों से हुई 4088 क्विंटल गेहूं की खरीद
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के तीन खरीद केंद्रों पर अभी तक 81 किसानों से 4088 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। क्षेत्र के सात किसानों को गेहूं बिक्री के लिए टोकन जारी किए गए हैं। यह किसान दो दिन बाद गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे।
निगम मंडी में शासन के निर्देश पर सरकारी गेहूं खरीद के दो केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों का पांच अप्रैल को एसडीएम गौरव शुक्ला ने निरीक्षण किया था। उन्होंने गेहूं खरीद की आवक कम देख प्रभारियों को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए थे। तीन दिन पहले इन दोनों केंद्रों पर महज 1147 क्विंटल ही खरीद हो सकी थी। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र को 15000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 14 किसानों से 1260 क्विंटल खरीद हो चुकी है। पश्चिमी गेट पर खुले गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 21 किसानों से 1110 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 7 किसानों को केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए टोकन भी दिए गए हैं। इन किसानों ने दो दिन बाद केंद्र पर पहुंचने की बात कही है। उधर, शहर के पूर्वी बाईपास स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पूर्वी के सचिव ब्रजेश यादव ने बताया कि अब तक 46 किसानों से 1718 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
81 किसानों से हुई 4088 क्विंटल खरीद
सात किसानों को गेहूं बिक्री के दिए गए टोकन