फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   होली से पहले एक लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की पहली किस्त

होली से पहले एक लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की पहली किस्त

Tue, 05 Mar 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
होली से पहले एक लाख किसानों को मिलेगी  सम्मान निधि की पहली किस्त
कन्नौज। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में छूटे किसानों के खाते में होली से पहले धनराशि भेजने की कवायद चल रही है। कृषि विभाग ने तीनों तहसीलों से सत्यापन कराकर करीब 1 लाख 81 हजार किसानों का डाटा फीड करा दिया है। इनमें से एक लाख पैंसठ हजार किसानों का डाटा प्रधानमंत्री पोर्टल पर भेज दिया गया है। दूसरे चरण में करीब एक लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले दायरे में आने वाले किसानों के खाते में धनराशि भेजने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन



योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में दो-दो हजार की तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। तीनों तहसीलों से करीब 78 हजार किसानों का डाटा प्रधानमंत्री पोर्टल पर भेजा गया था। केंद्र सरकार ने फिल्टर लगाकर 65087 किसानों को पात्र माना। इनके खातों में करीब एक सप्ताह पहले धनराशि भेजी जा चुकी है। दूसरे चरण के लिए भी प्रधानमंत्री पोर्टल पर डाटा भेज दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार का कहना है कि होली से पहले किसानों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। शेष छूटे किसानों के रजिस्ट्रेशन व फीडिंग का कार्य चल रहा है। आचार संहिता लागू होने से पहले स्कीम के दायरे में आने वाले किसानों को लाभ दिलाए जाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


होली से पहले एक लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
एक लाख पैंसठ हजार किसानों का डाटा प्रधानमंत्री पोर्टल पर भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed