फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   18 dengue positive in ELISA test

एलाइजा जांच में 18 डेंगू पॉजिटिव

Thu, 23 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
18 dengue positive in ELISA test
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े मरीज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। गुरुवार को आई एलाइजा जांच में 18 लोग डेंगू पॉजिटिव निकले। वहीं जिला अस्पताल में नौ लोग डेंगू प्रभावित मिले हैं।
विज्ञापन

डेंगू पर काबू पाने में स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर समेत गांवों में कैंप लगा कर मरीजों को उपचार दिया। शरीफापुर, बेहरिन, जलालपुर सरवन, इश्वापुर, काजीपुरा टीला, शहर के मोहल्ला अहमदी टोला, तेरामल्लू, दाईपुर, आलमगीर, कागजियाना, जसौली, आकिलपुर, अहमदपुर रौनी, मढ़हरपुर, ढहलेपुर, मौसमपुर अल्हड़, लालपुर, गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवईनगर, टिकुरियन, अतिराजपुर, आदमपुर उम्मेद, राजापुर, तिर्वागंज में कैंप लगाकर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

अब जिले में बुखार के एक्टिव मरीज 2559 हैं। 3854 स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू के 79 मरीज हो गए हैं। अब तक 164 डेंगू मरीज ठीक हो चुके हैं। 64 मरीज घर पर रहकर इलाज ले रहे हैं। जिले के अस्पतालों में डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं। जिले में कई मौतें बुखार और डेंगू से होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed