फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   17 wounded in encounter of loader and van

लोडर और वैन की भिड़ंत में 17 घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 19 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
17 wounded in encounter of loader and van
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : damage car

बारात जा रहे लोडर और वैन की भिड़ंत में 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने छह लोगों की नाजुक हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की शाम सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कनुआपुर बिरतिया सकरावा निवासी राम प्रसाद(40) के गुरसहायगंज के वनपुरा में रहने वाले रिश्तेदार दीपक कुमार की बारात शिवली जा रही थी। इससे राम प्रसाद परिवार और पड़ोस के कुछ लोगों के साथ लोडर से बारात जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के छिबरामऊ अंडरपास के पास वैन से लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में लोडर पर सवार 14 लोग घायल हो गए, जबकि वैन में सवार दंपति और उनका पुत्र घायल हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डा. अमित कुमार ने छह घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रिफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल हुए लोग
लोडर और वैन की भिड़ंत में वैन में सवार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौगांव निवासी लवकुश (70) और पत्नी उमा यादव (65), पुत्र सर्वेश कुमार यादव (35) घायल हो गए। लोडर में सवार राम प्रसाद (40), मोहित कुमार (10) पुत्र महावीर, कमल कुमार(8) पुत्र विनोद, मुरारी लाल (50), अन्नू(30), ललित(18), शिवम (25), विमलेश (35), राज कुमार (60), सीटू (30), प्रदीप कुमार (30), अंकित (10) पुत्र सर्वेश कुमार, बालम राम (26) निवासी कनुआपुर बिरतिया सकरावा थाना सौरिख घायल हो गए। इनमें से लवकुश, अन्नू व विट्टू, ललित और प्रदीप कुमार, शिवम की नाजुक हालत के चलते रिफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed