{"_id":"5c5f1dbcbdec22737f733265","slug":"161549737404-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह शिक्षक के खिलाफ जारी होगा बर्खास्तगी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह शिक्षक के खिलाफ जारी होगा बर्खास्तगी का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। उमर्दा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पट्टी तिर्वा में स्कूल का कई दिनों से ताला न खुलने पर छात्रों ने गेट के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि माह में एक दो दिन ही विद्यालय खुलता है। ग्रामीणों ने मामले से जिलाधिकारी को भी मोबाइल से अवगत कराया। इसके बाद शिक्षक ने विद्यालय पहुंचकर करीब बारह बजे विद्यालय खोला।
प्राथमिक विद्यालय पट्टी तिर्वा में करीब 35 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय के अक्सर बंद रहने से छात्र संख्या घट रही है। शनिवार को विद्यालय नहीं खुलने पर छात्रों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नियुक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह माह में महज सात से आठ दिन विद्यालय आते हैं। विद्यालय बंद रहने से तमाम अभिभावकों ने अपने बच्चों का नाम दूसरे विद्यालय में लिखा दिया है। ग्रामीणों ने इस बाबत जिलाधिकारी को भी मोबाइल पर अवगत कराया। डीएम के सख्त रुख के बाद शिक्षक ने करीब 12 बजे विद्यालय खोला। उधर, इस मामले में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि लापरवाही के चलते शिक्षक को काफी पहले निलंबित किया जा चुका है। अब विभाग शिक्षक को बर्खास्तगी का नोटिस जारी करेगा।
लापरवाह शिक्षक के खिलाफ जारी होगा बर्खास्तगी का नोटिस
पट्टी तिर्वा विद्यालय के बंद रहने पर छात्रों ने काटा हंगामा