{"_id":"5c5f2195bdec22077e436676","slug":"160-jodon-ne-lie-phere-4-ka-hua-nikaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 जोड़ों ने लिए फेरे, 4 का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 जोड़ों ने लिए फेरे, 4 का हुआ निकाह
Sun, 10 Feb 2019 12:23 AM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक में शादी कार्यक्रम में शामिल जोड़े।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों पर बैंड-बाजे के साथ सामूहिक विवाह आयोजित हुए। 160 जोड़ों ने फेरे लिए। चार जोड़ों का निकाह हुआ। सदर ब्लाक मुख्यालय पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एसके सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
सदर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित समारोह का जिलाधिकारी, सीडीओ ने शंकर व पार्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। आचार्य ने विधि-विधान से विवाह कराया। विवाह समारोह के लिए 174 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 164 जोड़े समारोह में शामिल हुए। 10 जोड़े नहीं पहुंचे। कन्नौज ब्लाक मुख्यालय पर सदर विकास खंड के 19, गुगरापुर के 11, जलालाबाद के 8, जिला पंचायत के 7, नगर पालिका परिषद कन्नौज के 2 जोड़ों का विवाह हुआ। उमर्दा विकास खंड में तिर्वा के 16, तिर्वा नगर पंचायत के 2 जोड़ों की शादी हुई। हसेरन विकास खंड मुख्यालय पर हसेरन के 14, सौरिख के 7 जोड़ों का विवाह हुआ।
तालग्राम विकास खंड मुख्यालय पर तालग्राम ब्लाक के 19, नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के 2, समधन नगर पंचायत के 1, तालग्राम नगर पंचायत के 2 विवाह हुए। छिबरामऊ विकास खंड मुख्यालय पर छिबरामऊ ब्लाक के 52, नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के 2 विवाह हुए। इस मौके पर बीडीओ सदर धर्मेंद्र सिंह यादव, जलालाबाद बीडीओ जेएन राव, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके दीक्षित सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।