{"_id":"5bf84273bdec22415b095d1f","slug":"151542996595-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर रुपये लेने का आरोप
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शहर के एक मरीज ने मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सक पर जबड़ा लगाने के एवज में 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि जबड़ा खराब होने से उसे दिक्कत हो रही है। दोबारा इलाज के लिए फिर डॉक्टर रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने डीएम से जांच और इलाज कराने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला अकबरपुर सराय घाघ के कांशीराम कालोनी निवासी पिंटू पुत्र रामकुमार सिंह ने डीएम रवींद्र कुमार को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि हादसे में उनका जबड़ा टूट गया था। इलाज के लिए छह सितंबर को मेडिकल कालेज गए, जहां दंत चिकित्सक डा. अनिल यादव ने आपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि डॉक्टर ने 15 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने के बाद ही डाक्टर ने ऑपरेशन किया। आपरेशन कर लगाई गई प्लेट में संक्रमण फैल गया है। इससे वह कुछ खा-पी नहीं पा रहा है। परेशान बताने पर डॉक्टर ने दोबारा रुपये मांगे।
डा. अनिल यादव ने मरीज के आरोप को गलत बताय है। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि जबड़े की प्लेट की सरकारी सप्लाई नहीं होती है। मरीज को खुद बाहर से लाना होता है। कई बार मरीज डाक्टर को पैसे देकर प्लेट मंगवा लेने की बात कहते हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए किसी भी मरीज से पैसा नहीं लिया जाता है। फिर भी लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर रुपये लेने का आरोप
मरीज ने डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की
फोटो 23केएनजेपी 22- जानकारी देता पीड़ित पिंटू।