{"_id":"68c9b0b686f7f0e978092135","slug":"150-villages-have-power-cut-villagers-are-yearning-for-water-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137429-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 150 गांवों की बिजली गुल, पानी को तरसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 150 गांवों की बिजली गुल, पानी को तरसे ग्रामीण
विज्ञापन
हसेरन। ब्लॉक क्षेत्र के उपकेंद्र से नादेमऊ तथा आसपास के 150 गांवों की बत्ती मंगलवार को गुल हो गई। उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसते रहे।
ग्रामीण राजा अग्निहोत्री, गगन कुमार, अमन कुमार, अजीत कुमार, सुंदरम दुबे, अमित राजपूत, अजय राजपूत का कहना है कि सुबह से बिजली न आने के कारण जहां घरों में पानी की किल्लत हो गई। अंधेरे के कारण गांवों में चोरी की घटनाओं का डर भी लोगों को सताने लगा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग व जेई पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से लोग दिन-रात अंधेरे में जीवन काटने को मजबूर हैं। अधिशासी अभियंता राजीव भारती ने बताया कि उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिस कारण आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूर्ण होते ही सप्लाई बहाल कर दी गई।
-- -- -- -- --
फोटो :39: उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी। संवाद
उपकेंद्र पर चला मरम्मत कार्य, पांच घंटे बत्ती गुल
गुरसहायगंज। क्षेत्र के रामाश्रम स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर एक बजे से सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई ठप कर दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने 33 हजार केवीए पर मरम्मत कार्य को अवर अभियंता रामकुमार की देखरेख में शुरू किया गया। जो देर शाम तक काम चलने से 60 गांवों की विद्युत सप्लाई ठप रही। अवर अभियंता रामकुमार ने बताया कि पुराने जर्जर तारों को बदलकर नए तारों को लगाकर मरम्मत की जा रही है। इस दौरान लाइनमैन मोहम्मद आसिफ, शीश कुमार, कन्हैया यादव, लक्ष्मण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
चार घंटे बिजली गुल
गुरसहायगंज। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह साढ़े पांच बजे लाइन ब्रेकडाउन हो गई। चार घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस कारण सात फीडर से जुड़े गुरसहायगंज, समधन, इस्माइलपुर, डुंडवा बुजुर्ग, मझपुर्वा, तेराजाकेट सहित 100 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। इससे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई राज कुमार ने बताया कि फाल्ट तलाश कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -