फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आसमान से बरस रही आग, 43 डिग्री पहुंचा पारा

आसमान से बरस रही आग, 43 डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 08 May 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग, 43 डिग्री पहुंचा पारा
कन्नौज। मई माह के पहले सप्ताह में आसमान से आग सी बरस रही है। देर शाम तक दोपहर जैसी तपिश का अहसास हो रहा है। मई माह की शुरुआत में पारा 43 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में इस वर्ष गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन



सुबह होते ही सूरत की तेज तपन से गर्मी का अहसास होने लगता है। दोपहर को आसमान से आग सी बरसने लगती है। बाजारों में भी इस दौरान सन्नाटा नजर आता है। दोपहर के बाद देर शाम तक तापमान में कोई कमी नहीं आ रही है। दोपहर में जहां गर्मी का अहसास होता है, वहीं रात को उमस से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को सुबह 9 बजे पारा 25.4 डिग्री था। दोपहर को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया। दिन पर दिन बढ़ती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आने वाले दिनों में राहत मिलना मुश्किल लग रहा है। तेज धूप से काम-काज भी प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर के समय लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


कूलर-पंखों का असर हुआ कम
विकट गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से राहत पाने के उपाय कारगर नहीं हो रहे हैं। कूलर व पंखों से भी राहत नहीं मिलती है।


गमछे, टोपी समेत ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नए उपाय तलाश रहे हैं। काम करने व वाहन से आने जाने वाले गमछे, टोपी, चश्मे समेत मुंह को ढकने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी से राहत के लिए लोग आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्डड्रिंक के अलावा लू के प्रकोप से बचने को शिकंजी, शर्बत, नीबू पानी, केरी पना, गन्ने के जूस का सहारा ले रहे हैं। सुबह से रात तक इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान से बरस रही आग, 43 डिग्री पहुंचा पारा
27 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed