{"_id":"5c8d453bbdec221402334a20","slug":"111552762171-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में लगाई आग, पर्यावरण दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में लगाई आग, पर्यावरण दूषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। रोक के बावजूद कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाने से लोग कई घंटे परेशान रहे। सभासद पति ने इस पर आपत्ति जता कर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाही का बड़ा नमूना सामने आया। रामगंज बाईपास मार्ग पर नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इस कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग पहले से परेशान हैं। शनिवार को सफाई कर्मियों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे शाम तक धुआं उठता रहा। तेज हवा चलने से धुआं मोहल्ला गांधी नगर की ओर पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सभासद पति नफीस खां ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। रोक के बाद भी कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इससे उठने वाले धुएं से लोगों को परेशानी हुई। इसकी सूचना उन्होंने पालिका में दी, देर शाम तक कूड़े के ढेर से धुआं उठता रहा।