{"_id":"5c60670ebdec2213dd6db907","slug":"111549821710-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की शुरुआत में ही डेंगू ने दी दस्तक, आया पहला मामला सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल की शुरुआत में ही डेंगू ने दी दस्तक, आया पहला मामला सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। साल की शुरूआत में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। शहर के ही एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का कानपुर में इलाज के दौरान इसकी पुष्टि हुई। पुष्टि होने पर संबंधित अस्पताल में ने कन्नौज सीएमओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन अभी भी विभाग इस बीमारी के प्रति गंभीर नहीं है। आंकड़ों की मानें तो पिछले साल दो दर्जन के करीब लोगों की मौत डेंगू की वजह से हुई थी।
बता दें कि डेंगू के ज्यादातर मामले जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं। साथ ही इसको लेकर इन्हीं महीनों में डेंगू के मामले की रिपोर्ट आती है। लेकिन इस बार साल की शुरुआत में ही डेंगू का मामला सामने आया। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को पिछले सप्ताह बुखार आया। शहर में दवा लेने पर आराम न मिलने पर उसने कानपुर के एक अस्पताल में इलाज कराया।
सोमवार को उसे डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने यह जानकारी रिपोर्ट समेत कन्नौज सीएमओ को दी। उसके बाद एक सप्ताह के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया। इस संबंध में चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक करते हुए डेंगू के लक्षण, इलाज और सावधानियों के बारे में बताया है। वहीं इस मामले में सीएमओ से बात की गई तो उनका कहना है कि जानकारी हुई है लेकिन उक्त व्यक्ति यह बीमारी बाहर से लेकर आया है। जनपद में कहीं डेंगू नहीं है।