{"_id":"5c34e571bdec2256a22387d1","slug":"101546970481-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में सराहा गया डिंपल का आदर्श गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद में सराहा गया डिंपल का आदर्श गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट हैदराबाद में सांसद आदर्श ग्राम के नोडल अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में कन्नौज की सांसद डिपंल यादव के आदर्श गांव की सराहना हुई। प्रशिक्षण में आठ राज्यों के 130 अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वित की जानकारी दी गई। सैय्यदपुर सकरी और आंध्र प्रदेश के एक गांव की डाक्यूमेंट्री भी अधिकारियों को दिखाई गई।
प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक राज्य के करीब 130 अधिकारी शामिल हुए। कन्नौज से डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामचंद्र शर्मा गए थे। उन्होंने बताया कि एनआईआरडी की टीम के विशेषज्ञों ने 10-10 अधिकारियों को टोली में बांटकर प्रशिक्षण दिया। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से सांसद आदर्श ग्राम को कैसे संतृप्त किया जा सकता है, इस पर मुख्य फोकस रहा। करीब 1400 सांसद आदर्श ग्राम में 1300 संतृप्त हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्तूबर 2014 को सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की थी। इसमें प्रत्येक सांसद को एक गांव को मॉडल विलेज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गांव में सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य चीजों का उत्तम प्रबंध करना था। कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने सैय्यदपुर सकरी को आदर्श गांव के लिए चुना। इस गांव में हुए कार्यों का निरीक्षण करने ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम आई थी। जिसके बाद गांव को टॉप फाइव सांसद आदर्श गांवों में शामिल किया।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव के गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण, घरों तक पाइप लाइन, जनेश्वर मिश्र योजना से 16 सीसी मार्गों का निर्माण, बंच कंडेक्टर लाइन से बिजली सप्लाई, दो ट्रांसफार्मर, पौधरोपण, बैंक शाखा, पंचायतघर, स्नान घर, आंगनबाड़ी भवन के अलावा 15 स्वयं सहायता समूह बनाए गए। शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन, कौशल विकास, पशुपालन आदि योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाया गया।
हैदराबाद में सराहा गया डिंपल का आदर्श गांव
आठ राज्यों के अधिकारियों के प्रशिक्षण में दिखाई गई सैय्यदपुर सकरी की डाक्यूमेंट्री
क्रासर
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट ने आयोजित किया था प्रशिक्षण
130 अधिकारियों को बताए गए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के तरीके
फोटो-16 सैय्यदपुर सकरी में बनी पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी।