फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10,000 fine for not registering online

Kannauj News: ऑनलाइन पंजीकरण न होने पर 10 हजार का जुर्माना

Thu, 25 Sep 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
10,000 fine for not registering online
तिर्वा। बांट माप विभाग व तिर्वा व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बुधवार को कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। विभाग के निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक व लोहे के कांटों का अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की। बताया कि पंजीकरण कराने के बाद विभाग द्वारा कांटों पर मोहर लगाई जाएगी। ताकि उनका सही माप प्रमाणित हो सके।
विज्ञापन



निरीक्षक ने कहा कि बिना पंजीकरण के कांटों का प्रयोग करना नियम विरुद्ध है। इस स्थिति में विभागीय कार्रवाई के तहत अधिकतम 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अभियान के दौरान दुकानदारों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से समय रहते पंजीकरण पूरा कराने की अपील करते हुए कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभाग ने संदेश दिया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कांटों का उपयोग ही ग्राहकों को सही तौल उपलब्ध कराने की गारंटी है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रजनीश चौबे ने अभियान की सराहना करते हुए शीघ्र ही अधिक से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed