{"_id":"6827819108cf07f01d0e65de","slug":"10-year-old-child-died-due-to-drowning-in-swimming-pool-kannauj-news-c-214-1-knj1006-130341-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वीमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वीमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत
विज्ञापन
सौरिख। जिले में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल ने 10 के बच्चे की जान ले ली। शुक्रवार को दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया 10 साल का बच्चा डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी स्वीमिंग पूल संचालक को दी। संचालक ने बच्चे को पूल से बाहर निकाला और उसे सीपीआर दी पर तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आला अफसरों के आने के बाद ही शव हटाने की मांग पर अड़े रहे।
सौरिख देहात के इस्लाम नगर निवासी इस्तखार का 10 साल का बेटा ईशान मोहल्ले के फैसल पुत्र शानू के साथ शुक्रवार शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास एक स्कूल में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। छह फिट गहरे स्वीमिंग पूल में दोनों बच्चे सीढ़ियों के सहारे नहाने उतरे। इसी दौरान ईशान गहराई में चला गया जबकि फैसल सीढ़ियों पर खड़ा रहा। गहरे पानी में जाने से ईशान डूबने लगा। फैसल ने इसकी जानकारी स्वीमिंग पूल संचालक को दी।
संचालक ने ईशान को पूल से बाहर निकाला और सीपीआर दी पर तब तक ईशान ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत होते ही संचालक मौके से फरार हो गया। एक घंटे के बाद घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया पर परिजन आला अफसरों के आने तक शव न उठाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि स्वीमिंग पूल संचालक वहां पर लगे कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गया है। थाना प्रभारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि परिजनों से वार्ता की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वीमिंग पूल में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
सौरिख से एक किलोमीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक एक स्कूल में स्वीमिंग पूल का संचालन हो रहा था। प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी। संचालक पूल में नहाने के लिए आने वालों से 50 रुपये वसूल रहा था। सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। अगर प्रशासन ने जिले में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूलों का संज्ञान लिया होता तो यह पूल संचालित नहीं हो रहा होता और ईशान की जान भी नहीं जाती।