{"_id":"5eaf08dc8ebc3e90274503dd","slug":"10-mva-transformer-burnt-in-testing-kannauj-news-knp558328423","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग में ही फुंक गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टिंग में ही फुंक गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
मकरंदनगर विद्युत उपकेंद्र के फुके 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को चेक करते इंजीनियर
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। मकरंदनगर विद्युत उपकेंद्र में लगाया गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में ही फुंक गया। 26 अप्रैल को आंधी-पानी में उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका था, जिसे 29 अप्रैल को लखनऊ की महेंद्रा कंपनी ने बदला था। सोमवार को इसे फिर बदला जाएगा। ऐसे में सोमवार को दोे से तीन घंटे तक मकरंदनगर, शहर के कुछ मोहल्लों के अलावा अटारा व जसोदा फीडरों से जुडे़ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मकरंदनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर व देहात के लोगों को कुछ दिन और बिजली की किल्लत झेलनी होगी। 26 अप्रैल को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से एक ही ट्रांसफार्मर से विभाग काम चला रहा है। 29 अप्रैल को फुंका ट्रांसफार्मर बदलने से उम्मीद थी कि एक-दो दिन में बिजली किल्लत दूर हो जाएगी लेकिन दूसरा ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में ही फेल हो गया। यह जानकारी होते ही एक्सईएन शादाब अहमद, एसडीओ सूरज सोनी, जेई दीपक कुमार उपकेंद्र पहुंचे।
उन्होंने अन्य इंजीनियरों के साथ ट्रांसफार्मर की चेकिंग की, जिसमें ट्रांसफार्मर फुंका मिला। अब कंपनी को इसकी जानकारी दी गई है। सोमवार को लखनऊ की महेंद्रा कंपनी के इंजीनियर ट्रांसपार्मर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। एक्सईएन ने बताया कि फुंका ट्रांसफार्मर हटाकर सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। रात में टेस्टिंग होने के बाद मंगलवार से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।