{"_id":"680e74a654578df19a051c2d","slug":"10-days-after-engagement-the-young-man-ran-away-with-the-girl-kannauj-news-c-214-1-knj1005-129208-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सगाई के 10 दिन बाद युवती को लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सगाई के 10 दिन बाद युवती को लेकर भागा युवक
विज्ञापन
इंदरगढ़। युवती की सगाई के 10 दिन बाद ही युवक भगा ले गया। युवती घर में रखे व सगाई में मिले जेवर समेत नकदी साथ ले गई। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 10 दिन पहले बेटी की सगाई हुई थी। शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के आगौस गांव निवासी विजय कुमार बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया। बेटी घर में रखे जेवर और 50 हजार रुपये साथ ले गई है। बेटी की काफी तलाश की पर पता नहीं चला। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।