फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kamta pal may also arrest in kunda kand

कुंडा कांड: कामता पाल की भी होगी गिरफ्तारी

Thu, 02 May 2013 01:17 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
kamta pal may also arrest in kunda kand

कुंडा कांड की जांच कर रही सीबीआई अब ग्राम प्रधान नन्हें यादव की हत्या की साजिश में एक और गिरफ्तारी करने वाली है। इस बार नन्हें के विरोधी कामता पाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि मामले की जांच कर रही टीम ने पिछले दिनों जिन लोगों से सामान्य प्रक्रिया में पूछताछ की और जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, उन सभी से इस बात की जानकारी सामने आई कि नन्हें की हत्या उसके और कामता पाल की रंजिश का परिणाम है।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में इसके स्पष्ट साक्ष्य सामने नहीं आए थे कि नन्हें की हत्या की साजिश से कामता पाल का सीधा सारोकार है।

पिछले दिनों सीओ हत्या कांड में गिरफ्तार हुए आरोपियों व कामता पाल के बेटों अजय और विजय पाल से हुई पूछताछ में इस बात के संकेत सामने आए कि कामता पाल को नन्हें की हत्या की साजिश की जानकारी थी और हत्या के बाद भी वह अपराध में शामिल लोगों से संपर्क में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सीबीआई कामता पाल से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। सीबीआई ने कामता पाल को इतनी ताकीद की हुई थी कि वह कुंडा छोड़ कर कहीं नहीं जाएगा।


सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि जांच अधिकारी अब नन्हें यादव की हत्या की साजिश में कामता पाल की भूमिका मानते हुए उसे जल्दी ही गिरफ्तार करने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed