{"_id":"64c139041c3a358b80017de6","slug":"zila-panchayat-member-who-misbehaved-with-inspector-arrested-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी: जिला पंचायत सदस्य ने दरोगा से की मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल; चालान बना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी: जिला पंचायत सदस्य ने दरोगा से की मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल; चालान बना विवाद
Wed, 26 Jul 2023 08:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
दरोगा से अभद्रता करने वाले जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिना नंबर प्लेट की बुलेरो का चालान होने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस स्टैंड के पास मंडी तिराहे पर बगैर नंबर प्लेट वाली बुलेरो के चालान होने पर हंगामा काटने वाले जालौन के जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार उर्फ संजू और उसके साथी मनीष प्रजापति निवासी सिकरी राजा को सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनको सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, सदर बाजार थाने में जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। सदर बाजार इंस्पेक्टर अमीराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार शाम जिला पंचायत सदस्य संजीव अपने कई साथियों के साथ बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से लौट रहा था। मंडी तिराहे पर ट्रैफिक विभाग के दरोगा रामस्वरूप ने उनकी गाड़ी रोक ली। नंबर प्लेट न होने पर दरोगा ने चालान करने की बात कही लेकिन, यह बात सुनकर संजीव भड़क उठा। उसने दरोगा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। दरोगा रामस्वरुप को धक्का दे दिया। वीडियो बना रहे सिपाही अमन खान से भी कार सवार लोगों ने अभद्रता की। एसपी सिटी के मुताबिक, लिखा-पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन