फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth was shot in a mutual enmity incident caused panic in area

झांसी: आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, घटना से इलाके में फैली दहशत 

Sun, 05 Dec 2021 07:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 07:00 PM IST
सार

अलीगोड़ खिड़की निवासी हबीब खान उर्फ डेनी (45) फेरी लगाकर टॉफी-बिस्किट बेचने का काम करता है। रविवार को वो मोपेड से फेरी लगाने निकला था।

विज्ञापन
youth was shot in a mutual enmity incident caused panic in area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के अलीगोड़ खिड़की निवासी युवक की रविवार को आपसी रंजिश में गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने हबीब खान को पीछे से गोली मारी।

विज्ञापन


अलीगोड़ खिड़की निवासी हबीब खान उर्फ डेनी (45) फेरी लगाकर टॉफी-बिस्किट बेचने का काम करता है। रविवार को वो मोपेड से फेरी लगाने निकला था। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनमें से एक ने हबीब को गोली मार दी, जिससे वो घायल हो गया। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां हबीब ने बताया कि गोली मारने वाले ने 31 मई को भी उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। विपक्षी से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed