फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth strangled death dead body found near farm

Jhansi: युवक की गला रेतकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Sun, 23 Apr 2023 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Apr 2023 06:18 PM IST
सार

युवक के गले पर गहरा घाव था। इसके अलावा हाथ पर भी घाव थे। माना जा रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई। युवक विवाहित था और उसकी चार बच्चियां हैं। घटना के समय पत्नी मायके गई हुई थी।

विज्ञापन
Youth strangled death dead body found near farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के सकरार थाना इलाके में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। खेत के पास ही उसका शव पड़ा मिला। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। सकरार के ग्राम नदी पार मुहल्ला निवासी राजा भैया का पुत्र करन कुशवाहा (35) खेतीबाड़ी करता था। उसने अपने खेत पर सब्जियां उगाई हुईं थीं। रविवार की सुबह वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके एक घंटे बाद युवक का शव खेत के पास पड़ा मिला। 

विज्ञापन


युवक के गले पर गहरा घाव था। इसके अलावा हाथ पर भी घाव थे। माना जा रहा है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई। युवक विवाहित था और उसकी चार बच्चियां हैं। घटना के समय पत्नी मायके गई हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार वाले इसका विरोध करते थे। माना जा रहा है कि युवक की हत्या इसी रंजिश में हुई है। हालांकि, अभी मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed