{"_id":"67c2163bb6010c13a7096b37","slug":"youth-inspired-to-grow-in-research-and-innovation-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-503956-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवाओं को अनुसंधान, नवाचार में बढ़ने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवाओं को अनुसंधान, नवाचार में बढ़ने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विज्ञान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइज झांसी इंक्यूबेशन सेंटर और जिला विज्ञान क्लब की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। युवाओं को अनुसंधान व नवाचार में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. बालमुकुंद ने विज्ञान आधारित गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में क्लब की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विज्ञान के जरिये समाज के विकास में योगदान देने की जरूरत पर जोर दिया। इंक्यूबेशन सेंटर के प्रबंधक अंकित रजक ने भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सराहना की। सुरक्षा कवच के संस्थापक अभय नामदेव ने अपने सिक्योरिटी एप का प्रदर्शन किया, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुरक्षित तकनीक प्रदान करता है। हाइलो टेक्नोलॉजी के संस्थापक विपिन वर्मा ने स्मार्ट वॉटर लेवल इंडिकेटर की विशेषताओं पर प्रकाश डाला, जो जल संरक्षण और प्रबंधन में बदलाव ला सकता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।