{"_id":"5d109b578ebc3e3eac349a44","slug":"youth-hanged-hang-him-self-in-dizziness-with-blue-whale-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी, इसी साल दिया था इंटरमीडिएट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी, इसी साल दिया था इंटरमीडिएट की परीक्षा
Mon, 24 Jun 2019 03:14 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 24 Jun 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
- फोटो : Social Media
झांसी में थाना नवाबाद इलाके में राहुल (18) नाम के शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को तालपुरा निवासी लक्ष्मण परिहार का पुत्र राहुल घर पर था। उस फंदे पर लटका देखा जिसके तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई वहां पर मिले मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम चल रहा था। इससे पता चलता है कि उसने कोई टारगेट को प्राप्त करने के लिए ही छत के पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि उसके पिता आगरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां मीना देवी मायके में रहती हैं। वह दादा जगत सिंह परिहार के साथ रह कर यहां पर पढ़ाई करता था। उसने इसी साल इंटरमीडिएट किया था। दोपहर में वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दादा वहां पहुंचे तो उन्होंने राहुल को लटका देखा।
विज्ञापन