फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth drowns in pond while bathing

Jhansi News: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in pond while bathing
जाल में फंसने से नहीं निकल सका था बाहर, 16 घंटे बाद शव मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी /बरुआसागर। बरुआसागर निवासी सुनील रायकवार (31) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे बाद सोमवार सुबह 9 बजे गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है वह नहाने के लिए तालाब में गया था, गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

अयोध्या की टोरिया मोहल्ला निवासी सुनील जीविकोपार्जन के लिए तालाब-नदियों से मछली पकड़कर बेचता था। सुनील तैरना भी जानता था। रविवार शाम मछली पकड़ने के बाद वह तालाब में नहा रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। तालाब में जाल पड़ा हुआ था, इसमें फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसे अंतिम बार तालाब के पास देखा गया था, तालाब के आसपास भी तलाश किया गया लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। उसके लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। सोमवार सुबह गोताखोर को तालाब में उतारा गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे उसका शव मिला। परिजनों के मुताबिक सुनील की शादी हो चुकी लेकिन दो साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक भी ले लिया था। परिवार में एक छोटा भाई भी है। बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed