{"_id":"6ac95f601271e6537406d9c4","slug":"youth-drowns-after-hitting-head-against-wall-while-bathing-in-a-well-dies-jhansi-news-c-11-jhs1019-894545-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुएं में नहाते समय दीवार से सिर टकराने से डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुएं में नहाते समय दीवार से सिर टकराने से डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के परासई गांव में शुक्रवार सुबह कुएं में नहाते समय शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के खनियाधाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी शिशुपाल (30) पुत्र रामदास की कुएं में डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान उसका सिर कुएं की पक्की दीवार से टकरा गया था। अचेत होने के बाद पानी में डूब गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शिशुपाल कुएं में नहा रहा था। नहाने के दौरान उसने कुएं में छलांग लगाई। इस बीच उसका सिर पक्की दीवार से जा टकराया। चोट लगने से उसकी नाक में गंभीर चोट आ गई। वह पानी में डूब गया। वहां मौजूद 12 साल के किशोर ने उसे डूबता देख शोर मचाया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव मिलने की सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नहाने के दौरान कुएं में डूबने से उसकी मौत हुई।