फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a collision between two bikes
झांसी। जालौन जनपद के उरई में एट रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

उरई के इंदिरा नगर निवासी रामसेवक ट्रैक्टर चालक है। उनका पुत्र अमित कुमार (24) एक बेकरी में काम करता था। मंगलवार की सुबह अमित कुमार बाइक पर सवार होकर सिल्ला घाट पर नहाने गया था। उसके साथ उसका दोस्त उरई का ही रहने वाला रमन भी था। दोनों घाट से वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एट रोड पर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमित कुमार और उसका दोस्त घायल हो गया। जबकि, टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए उरई अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अमित कुमार को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed