फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies after being hit by an unknown vehicleYouth dies after being hit by an unknown vehicle

Jhansi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 01 Jul 2026 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an unknown vehicleYouth dies after being hit by an unknown vehicle
झांसी। सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दतिया के ससई गांव निवासी अंगद यादव (30) की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसके मामा सुरेश ने बताया कि अंगद उससे मिलने के लिए उसके घर सिमरधा गांव आया था। सोमवार रात वह गांव जाने के लिए निकला था। वह पाल कॉलोनी के रास्ते जा रहा था, रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मारते हुए भाग निकला। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन, विवाद होने के बाद पत्नी अलग रहने लगी थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed