{"_id":"61e07829fa05a77bd97f07af","slug":"youth-died-in-a-road-accident-jhansi-news-jhs213058650","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी के समीप बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक कन्हैया लाल अहिरवार (26) पुत्र आशाराम अहिरवार मूल रुप से बम्होरी का रहने वाला था। प्राइवेट कंपनी में काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के साथ पाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। बुधवार देर-रात काम खत्म करने के बाद वह पैदल ही घर वापस लौट रहा था। जैसे ही ग्वालियर रोड से वह पाल कॉलोनी के लिए मुड़ा पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के साथ करीब पचास मीटर तक वह घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में वहां सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर ट्रक को कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया गया।
दो माह पहले ही बेटी का पिता बना था कन्हैया
कन्हैया का विवाह पांच साल पहले हुआ था। घर में डेढ़ साल की बेटी मानसी है। अभी दो माह पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कन्हैया सभी को यहां से लेकर गांव चला गया था। मंगलवार को ही वह गांव से वापस लौटा था कि उसी के दूसरे दिन यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी बिखलने लगी। गांव से परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे।