फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth commits suicide by hanging in Lalitpur

Lalitpur: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- कर्ज के चलते सदमें में था भारत सिंह

Sun, 23 Jun 2024 09:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

ललितपुर जिले में एक युवक का घर में तौलिये के फंदे से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक ने कर्ज के सदमे में आत्महत्या की है।
 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Lalitpur
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महरौनी थाना क्षेत्र के जरया गांव में बड़े भाई के साथ खेत की जुताई के लिए जाने से पहले युवक का शव घर के अंदर म्यांरी पर तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कर्ज के सदमे से आत्महत्या करने की बात कही है।

विज्ञापन


जरया गांव निवासी भारत सिंह (26) पुत्र विनोद लोधी रविवार की सुबह अपने घर के अंदर म्यांरी से तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। बड़े भाई बृजेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह भारत सिंह ने खरीफ की फसल बुबाई के लिए खेत जुताई करने की बात कही। इस पर बृजेंद्र ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए चला गया था, जबकि अन्य परिजन अपने अपने घरेलू काम करने में लगे थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब बृजेंद्र लौटकर घर आया तो घर के बाहर लोगों की भीड़ देखी। अंदर जाकर देखा तो यहां भारत सिंह तौलिया के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई ने पिता के केसीसी के कर्ज के सदमें में आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed