{"_id":"67e6677abcdaa45329022605","slug":"young-man-returning-after-offering-namaz-was-hit-by-a-motorcycle-2025-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को मोटरसाइकिल ने जोरदार मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को मोटरसाइकिल ने जोरदार मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
Fri, 28 Mar 2025 02:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। जहां युवक ने मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की हादसे में गई जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर की सुखनई नदी की ढाल पर बैंक ऑफ इंडिया के पास नमाज पढ़कर लौट रहे पैदल युवक को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अल्याई मऊरानीपुर निवासी 35 वर्षीय युवक इरशाद पुत्र पीरअली मद्दुशाह सुबह नमाज पढ़कर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
तभी बैंक ऑफ इंडिया के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं टक्कर मारकर मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया। मृतक के पिता ने बताया कि युवक की तीन बच्चियां हैं। घटना की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन