फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found lying in the house

Jhansi News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में पड़ा मिला शव

Wed, 12 Mar 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found lying in the house
- किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मृतक
विज्ञापन

दतिया। कोतवाली क्षेत्र के भरतगढ़ मोहल्ला में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव उसके घर अंदर पड़ा मिला। मृतक ग्वालियर का रहने वाला था। उसने भरतगढ़ निवासी एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के परिजन को सूचना दी। लेकिन परिजन ने शव लेने से इंकार कर दिया।
ग्वालियर निवासी मोहन गुप्ता (25) का शव भरतगढ़ मोहल्ले में रहनेवाली उसकी पत्नी मुस्कान के घर में सोमवार देर रात पड़ा मिला। वह पत्नी मुस्कान के साथ 9 मार्च को दतिया आया था। मृतक मजदूरी कर गुजर बसर करता था, वह नशे का आदी था। मोहन की करीब तीन साल पहले मुस्कान खान से ट्रेन में मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। वह पत्नी के साथ दतिया स्थित उसके घर में रहने लगा। मोहन किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। 10 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मुस्कान के घर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन




अनियंत्रित कार पलटी, छह लोग घायल

दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झांसी-ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मंगलवार सुबह खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक अतुल (35) निवासी पाल कॉलोनी झांसी, कार से दतिया से कुछ लोगों को लेकर खाटू श्याम के दर्शन कराने के लिए ले गया था। मंगलवार को सुबह वह लोग झांसी-ग्वालियर हाईवे पर देव ढाबा के सामने पहुंची तभी कार चला रहे अतुल को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार चालक अतुल यादव, कार में सवार जितेंद्र (28) पुत्र अनिल चंदानी निवासी ज्योति नगर कॉलोनी दतिया, उज्ज्वल (30) निवासी रोजगार कार्यालय के पास दतिया, उसकी पत्नी भुवनेश्वरी गोस्वामी (28), रानू (39) निवासी पृथ्वीपुर और अभिषेक (24) निवासी गोविंद मंदिर के पीछे दतिया घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाने की डायल-100 मौके पर पहुंची। एएसआई संजीव कुमार और राजकुमार परिहार ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे कार सवारों को बाहर निकाला। साथ ही सभी छह लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed