फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man died under mysterious circumstances insects fell in dead body foul smell was coming

झांसी: बस्ती के युवक की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, शव में पड़ गए कीड़े, आ रही थी दुर्गंध

Sun, 18 Jul 2021 07:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 07:21 PM IST
सार

बस्ती जिले के थाना सत्तानगंज के ग्राम बहरवाली निवासी युवक गोविंद यादव (22) पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 13 जुलाई को वो पुणे से अपने घर के लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन
young man died under mysterious circumstances insects fell in dead body foul smell was coming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बस्ती जिले के युवक की झांसी में रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार को उसका शव मिला है। शव में कीड़े पड़े गए थे और दुर्गंध आ रही थी। युवक की पहचान आधार कार्ड से हुई है। 

विज्ञापन


बस्ती जिले के थाना सत्तानगंज के ग्राम बहरवाली निवासी युवक गोविंद यादव (22) पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 13 जुलाई को वो पुणे से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। झांसी में उसे ट्रेन बदलनी थी। रविवार को उसका शव रक्सा थाना इलाके के ललितपुर हाइवे के पास स्थित डोंगरी गांव के पास पड़ा मिला। 
विज्ञापन


शव में कीड़े पड़े गए थे और दुर्गंध आ रही थी। शव तीन-चार दिन पुराना होने का अनुमान जताया जा रहा है। युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के जरिये हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के भाई राजकुमार को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि गोविंद को झांसी से ट्रेन बदलनी थी। वो हाईवे पर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed