फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man brutally beat his wife in Jhansi, died during treatment after 12 days

दरिंदा बना पति: शराब के नशे में चूर युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 Feb 2023 07:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Feb 2023 07:20 PM IST
सार

झांसी में युवक ने शराब के नशे में पत्नी को बेरमही से पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के बेटे ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man brutally beat his wife in Jhansi, died during treatment after 12 days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के भदरवारा गांव में शराबी पति ने पत्नी की विवाद के बाद जमकर पिटाई की। पिटाई में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। बेटे का आरोप है पिता की पिटाई के चलते मां की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


संदीप अहिरवार पुत्र पप्पू ने बताया कि 13 फरवरी की रात उसका पिता पप्पू शराब पीकर घर लौटा और बिस्तर में बैठ कर सिगरेट पीने लगा। उसने रजाई में आग लग जाने की बात कह कर उसे टोका। पप्पू बेटे की इस बात से नाराज हो गया और संदीप की पिटाई करने लगा। 
विज्ञापन


मां जानकी ने जब यह देखा तो वह बेटे को बचाने आगे आई। इस पर पप्पू ने जानकी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने जानकी को बुरी तरह पीटा। संदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। पुलिस आने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संदीप मां को लेकर मामा के घर भड़रा चला गया। सुबह मऊरानीपुर थाना में शिकायत दी और मां का इलाज कराया। मां की तबीयत बिगड़ी तो 22 फरवरी को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान मां जानकी देवी की मौत हो गई।
 

जानकी के भाई राम सजीवन का कहना है कि शराब पीकर अक्सर पप्पू जानकी के साथ मारपीट करता था। इससे जानकी बहुत परेशान रहती थी। 13 फरवरी को पति ने जानकी को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इससे जानकी के पेट में चोट आई थी। जानकी का एक बेटा संदीप और नौ साल की बेटी संजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed