{"_id":"629ba647552ed929c9363f80","slug":"young-bloggers-bringing-the-beauty-and-culture-of-bundelkhand-to-the-world-jhansi-news-jhs2221656166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की खूबसूरती और संस्कृति दुनिया तक पहुंचा रहे युवा ब्लॉगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की खूबसूरती और संस्कृति दुनिया तक पहुंचा रहे युवा ब्लॉगर
विज्ञापन
झांसी। इंटरनेट के इस दौर में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। शहर के कई युवा ब्लॉगिंग के जरिए बुंदेलखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। कोई बुंदेली भाषा को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रहा है, तो कोई यहां के खूबसूरत स्थलों को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया से पूरी दुनिया को दिखाकर अपनी और क्षेत्र की पहचान को कायम करने में लगा है। खास बात यह है कि इस काम से उनके फॉलोअर तो बढ़ ही रहे हैं। साथ ही उनकी आय भी हो रही है। उनके वीडियो को देखने वालों की संख्या हजारों मेें है।
पति-पत्नी की जुगलबंदी के दीवाने हैं लोग
हंसारी निवासी अभि यादव का अभि यादव झांसी नाम से यूट्यूब चैनल है। पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाते थे। जिससे घर वाले नाराज रहते थे। 2021 में उन्होंने अपनी पत्नी साधना के साथ यूट्यूब पर डेली रुटीन, प्रैंक वीडियो पोस्ट करनी शुरू की। सिर्फ 15 दिनों में ही उनका चैनल मॉनिटाइज हो गया। एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनको यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन भी मिल चुका है। उनकी एक-एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। अभि ने बताया कि उनके भतीजे और रिश्तेदारों ने भी यह काम शुरू किया है। जिनका प्रमोशन वो अपने चैनल से कर रहे हैं। उनकी यूट्यूब से ही लाखों की कमाई होने लगी है।
-------------
सत्या की बुंदेली भाषा के कायल हैं फैन
सत्या यादव झांसी के उन ब्लॉगर में से हैं जो अपने वीडियो बुंदेली भाषा में बनाते हैं। यूट्यूब से शुरू हुआ सफर आज उनकी आमदनी का जरिया बन गया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी खुद की स्क्रिप्ट भी बुंदेली भाषा में लिखते हैं। उनके वीडियो को विदेशों तक में खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर भी उनके हजारों फॉलोअर हैं। बुंदेली भाषा में बने उनके वीडियो पर लाखाें लाइक और शेयर होते हैं। आने लगे हैं। उनके 53 हजार सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
-----------------
दुनियाभर को दिखा रहे झांसी की खूबसूरती
आईटीआई निवासी धनंजय सिंह ट्रैवल ब्लॉगर हैं। 2018 से उन्होंने यूट्यूब पर झांसी वाला नाम से चैनल बनाकर झांसी और बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों की वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू की थी। झांसी का किला समेत हर पुरातत्व स्थल के इतिहास और मौजूदा हालात को वे वीडियो के जरिए पूरी दुनिया को दिखा रहे हैं। यूट्यूब पर उनके लगभग 11 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं। जिसके बाद उनकी यूट्यूब से कमाई होना शुरू हो गई। साथ ही कई कंपनियों के साथ मिलकर उन्होंने पेड प्रमोशन भी किए। वे झांसी की ही कई दुकानों के ही प्रमोशन वीडियो भी बनाते हैं।
-----------
बुंदेली व्यंजन बनाना सिखा रहीं अनुकृति
शहर निवासी अनुकृति जैन फूड ब्लॉगर हैं। अनुकृति बताती हैं कि उन्हाेंने 2019 से इंस्टाग्राम पर ट्रीट फॉर टुडे नाम से पेज बनाकर वीडियो और फोटो शेयर करना शुरू किया था। लेकिन 2020 के लॉकडाउन ने उनको थोड़ा निराश किया। फिर उन्होंने होम बेकिंग भी करना शुरू कर दी। वे वीडियो के जरिए बुंदेली व्यंजन बनाना सिखाती हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए घर से ही केक, कुकीज, मफिंस आदि बनाकर बेचती हैं। उन्होंने बताया कि कई रेस्टोरेंट भी उनको प्रमोशन के लिए बुलाने लगे हैं। साथ ही उनकी बनाई कुकीज और कप केक बेकरी पर बेच रही हैं।
------------
फूड फोटोग्राफी ने शुरू कराई कमाई
जीवनशाह निवासी कमोलिका शर्मा बताती हैं कि उनको फूड फोटोग्राफी का शौक था। तो वे कहीं कुछ खाने जाती थीं, तो खाने की फोटो क्लिक कर लेती थीं। लॉकडाउन के समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर झांसी फूड हब नाम से पेज बनाकर फोटो पोस्ट करनी शुरू कर दी। जिससे धीरे-धीरे उनके फॉलोअर बढ़ने लगे। लॉकडाउन खत्म होने बाद खुले रेस्टोरेेंट ने अपने प्रमोशन वीडियो के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया। जिससे उनकी कमाई भी शुरू हो गई। आज झांसी के लगभग सभी रेस्टोरेंट के प्रमोशन वीडियो वे बना चुकी हैं। उनके चार हजार फालोअर हैं।
---------------
सुरुचि बनाती हैं लाइफस्टाइल ब्लॉग
2019 से इंस्टाग्राम पर सुरुचि मिश्रा ने फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि के प्रमोशन वीडियो पोस्ट करना शुरू की। उनका इंस्टाग्राम पर क्वीन सुरु नाम से पेज है। 2020 के लॉकडाउन में कई ब्यूटी प्रोडक्ट और बड़े ब्रांड, एप आदि ने उनसे संपर्क कर प्रमोशन वीडियो भी बनवाए। आज झांसी के भी कई नए रेस्टोरेंट, दुकानों आदि के प्रमोशन वीडियो अपने चैनल से पोस्ट करने लगे हैं। सुरुचि बताती हैं कि अब अच्छी खासी महीने की कमाई इन प्रमोशन वीडियो से ही होने लगी है। उनके 25 हजार से अधिक फालोअर हैं।