फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi increased the beats of state's mafias from Jhansi

Jhansi News: झांसी से सूबे के माफियाओं की धड़कनें बढ़ा गए योगी

Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Yogi increased the beats of state's mafias from Jhansi
झांसी। झांसी की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के माफियाओं की धड़कनें बढ़ा गए। सीएम ने साफ संदेश दिया कि गलत करने वालों को अंजाम भुगतना ही होगा। मुख्यमंत्री ने सरकार की नीति स्पष्ट करते हुए बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी पेश करने की कोशिश की। बोले कि अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति यूपी में सीना तानकर नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन

क्राफ्ट मेला मैदान में हुई जनसभा में पिछली सरकारों की कानून व्यवस्था को चौपट बताते हुए मुख्यमंत्री लोगों को अहसास कराते रहे कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से सुशासन आया है। आज प्रदेश में बहन-बेटियां, व्यापारी सुरक्षित हैं। सरकार गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। किसी भी गुंडे, माफिया की हिम्मत नहीं है कि कोई दुस्साहस कर जाए। सीएम ने बुंदेलखंड के खनन माफियाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि पिछले सरकारों में इन्हें संरक्षण मिलता था, मगर जब से भाजपा की सरकार आई, तब से ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने ये संकेत भी दिए कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली हैं।
विज्ञापन


जनता के सामने रखा बुंदेलखंड का विकास मॉडल
झांसी। योगी ने पिछली सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार के विकास मॉडल को भी जनता के सामने रखा। बोले कि डबल इंजन की सरकार जिस मजबूती से काम कर रही है, ये किसी से छिपा नहीं है। हमने जो कहा, वो करके दिखाया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के जरिए इस क्षेत्र को राजधानी दिल्ली से जोड़कर यहां के पिछड़ेपन के दाग को हटाने से लेकर पेयजल जैसी बड़ी समस्याओं को भी दूर करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे काम जनता को बताकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट एंड साउंड शो देखने से पता चलती आजादी की कीमत

झांसी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार भी झांसी वासियों ने भाजपा का मेयर बनाया था। इसके बाद झांसी स्मार्ट सिटी बना। यहां विकास परियोजनाओं को तेजी से पहुंचाने का काम हो रहा है। रानी के किले में लाइट एंड साउंड शो देखने से आजादी की कीमत जानने का मौका मिलता है। मालूम हो कि स्मार्ट सिटी के तहत इसे डिजिटल बनाया गया।

इन उपलब्धियों को भी सीएम ने गिनाया
.................................................
- यूपी में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया।
- 2.61 करोड़ गरीबों को एक-एक शौचालय दिया गया है।
- 1.75 करोड़ लोगों को रसोई गैस का फ्री कनेक्शन दिया है।
- अब होली और दीपावली पर्व पर एक-एक सिलेंडर फ्री में भरवाएंगे।
- 15 करोड़ लोगों को कोविड काल से आज तक फ्री राशन दे रहे हैं।
- 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया।


- पांच सालों में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई। 1.55 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed