फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi Government cheated the young people of the state:

प्रदेश के नौजवानों को योगी सरकार ने ठगा: वंशराज दुबे

Thu, 12 Aug 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Yogi Government cheated the young people of the state:
झांसी। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की छात्र विंग की छात्र युवा संघर्ष समिति (सिस) के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में 20 किलोमीटर की बाइक यात्रा निकाली गई। बाइक यात्रा महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में नौजवानों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने हर साल प्रदेश के 13 लाख नौजवानों को नौकरियां देने का वादा किया था किंतु साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी सभी भर्तियां लंबित हैं। प्रदेश सरकार ने नौजवानों को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। पहले चरण में पिछले वर्ष बेरोजगारों का महासम्मेलन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। दूसरे चरण में लंबित भर्तियों के मुद्दे को लेकर रोजगार गारंटी पदयात्रा इलाहाबाद से लखनऊ तक 200 किलोमीटर की निकाली गई। अब तीसरे चरण में बाइक यात्रा के जरिए प्रदेश के सभी जनपदों में ‘उम्मीदों की यात्रा’ का आगाज बुधवार को महारानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि झांसी से हुआ। बाइक यात्रा का नेतृत्व करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू ने कहा कि प्रदेश में 22 से 24 लाख भर्तियां लटकी हुई हैं। सिस बेरोजगारों के हक और अधिकार की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ेगी। बाइक यात्रा में प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, प्रदेश सचिव कुलदीप यादव, जिलाध्यक्ष नीरज श्रीवास, जिला महासचिव शशांक दुबे सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे। बाइक यात्रा का समापन बाल भारती इंटर कॉलेज खाती बाबा में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed