{"_id":"5dbddb658ebc3e93d2292452","slug":"yogendra-vishal-and-ananya-win-her-matches-jhansi-news-jhs1516397179","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के योगेंद्र, विशाल, अनन्या, अनुष्का व आरुष जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के योगेंद्र, विशाल, अनन्या, अनुष्का व आरुष जीते
विज्ञापन
बुदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के योगेंद्र, विशाल, अनन्या, अनुष्का व आरुष जीते
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में योनेक्स सनराइज जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता की शनिवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन कई मुकाबले हुए। झांसी के योगेंद्र, विशाल, आरुष, अनन्या और अनुष्का ने अपने-अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को शिकस्त दी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से चार नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। इसके बाद मुकाबलों की शुरूआत हुई। झांसी के योगेंद्र सिंह ने बदायूं के कामेंद्र कुमार कुशवाहा को, झांसी के विशाल कटारिया ने मऊ के अनुज आनंद को, झांसी के आरुष खत्री ने मऊ के सौरभ राय को, झांसी की अनन्या गर्ग ने लखनऊ की बुसरा राशिद को, झांसी की अनुष्का यादव ने उन्नाव की इशिका श्रीवास्तव को, झांसी के योगेंद्र सिंह ने गाजियाबाद के मोहित को शिकस्त दी। यूपीबीए के शिवम मिश्रा ने झांसी के विजय प्रताप को हराया।
वहीं, इटावा के आयुष पटेल ने झांसी के विशाल कटारिया को, यूपीबीए के राजन यादव ने झांसी के प्रशांत भदौरिया को, झांसी के आरुष खत्री ने हाथरस के तुशान अग्रवाल को, वाराणसी की रुद्राणी जायसवाल ने झांसी की अनन्या गर्ग को, मुरादाबाद की सिमरन चौधरी ने झांसी की अनुष्का यादव को, यूपीबीए शिवांगी सिंह ने झांसी की नित्या शुक्ला कोे शिकस्त दी। इसके अलावा उन्नाव के शिवांशु सिंह ने झांसी के प्रखर जैन को, यूपीबीए के लवजीत चौधरी ने प्रयागराज के राजन वर्मा को मात दी।
विज्ञापन
इनके अलावा वाराणसी के पियूष सिंह ने झांसी के मयंक को, यूपीबीए के कुमार यश ने मेरठ के मुकुल हुड्डा को, लखनऊ के जतिन गांधी ने प्रयागराज के विवेक सिंह को, बदायूं के कौशल कुमार यादव ने लखनऊ के नीलेश ठाकुर को, आजमगढ़ के हर्ष श्रीवास्तव ने लखनऊ के बृजेश वर्मा को, वाराणसी के आकाश सिंह ने झांसी के समजोत भुसानी को, लखनऊ की स्कंदा पांडेय ने झांसी की रिया मल्होत्रा को, बरेली के नमन गांधी ने गाजियाबाद के निपुम त्यागी को हराया। इस दौरान कमल मल्होत्रा, संजीव सरावगी, अमलेंद्र नाथ चौधरी, संजय खरे, अश्विनी शुक्ला, भावना, पंकज मल्होत्रा, केएल सोनकर, राजीव सेंगर, उदय लोहारी मौजूद रहे।