फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yellow alert of rain today and tomorrow

Jhansi News: आज और कल बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 08 Jul 2024 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert of rain today and tomorrow
छाए रहेंगे बादल, अच्छी बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसम विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। दिन भर लोगों का उमस से हाल बेहाल रहा। जबकि, शाम को मौसम खुशगवार बना रहा।

रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। शाम को एकाएक घने काले बादल छा गए, जिससे अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, मौसम का रुख बूंदाबांदी तक ही सिमट कर रहा गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डा. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed