फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yadav community boycotted Trayodashi in Month

Jhansi News: मोंठ में यादव समाज ने त्रयोदशी का किया बहिष्कार

Sat, 21 Dec 2024 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Yadav community boycotted Trayodashi in Month
मोंठ। ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर में एक शोकसभा कर यादव समाज ने त्रयोदशी का बहिष्कार किया। कुछ दिन पहले आजाद नगर निवासी ज्ञान सिंह यादव की माता जी का निधन हो गया था। शनिवार को मोंठ नगर के अलावा विभिन्न गांव के लोगों ने आजाद नगर में माता मंदिर परिसर में एक शोकसभा की ओर त्रयोदशी जैसी कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान नारायण सिंह यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा को बंद करने में ही हम सब की भलाई है। इसके अलावा रघुवीर सिंह यादव, नगर पंचायत मोंठ पूर्व अध्यक्ष अनुरुद्व सिंह यादव, गोपाल सिंह यादव, सोमनाथ यादव आदि यादव समाज के लोगों ने शपथ लेते हुए कहा कि ना ही हम त्रयोदशी करेंगे और ना ही त्रयोदशी करने वाले के यहां कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ग्राम बम्हरौली प्रधान प्रतिनिधि पूर्व अध्यापक लल्लूराम यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed