फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wyapm scam Shivraj government to protect witnesses

व्यापम घोटाले के गवाहों को सुरक्षा दे शिवराज सरकार: रघुराज

Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wyapm scam Shivraj government to protect witnesses
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने मध्य
विज्ञापन
प्रदेश के व्यापम घोटाले में कहा कि शिवराज सरकार को घोटाले के गवाहों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को उनके किए की सजा मिले। हालांकि, सीबीआई जांच पर टिप्पणी करने से वह बचते नजर आए।
ओरछा से सोमवार को झांसी आए रघुराज प्रताप सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के भाजपा सांसदों पर काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदौलत केंद्र में मोदी सरकार बनी है। प्रदेश से भाजपा को 73 सांसद मिले हैं। बावजूद, केंद्र सरकार प्रदेश की उपेक्षा कर रही है। इसकी बानगी खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखी जा सकती है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में 2012 के जीत के इतिहास को दोहराएगी।
खाद्य एवं रसद मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को अक्तूबर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के केंद्र सरकार के चयन के मानकों पर आपत्ति जताई। सरकारी राशन की कीमत बढ़ाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसमें बेहद मामूली वृद्धि कर कीमतें राउंड फिगर में की गईं हैं, जिससे उपभोक्ताओं व विक्रेताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed