फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Worrying: 55 road accidents every month, 32 people losing their lives

चिंताजनक : हर माह 55 सड़क हादसे, 32 लोग गंंवा रहे जान

Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Worrying: 55 road accidents every month, 32 people losing their lives

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जिले में सड़क हादसों काे रोकने के इंतजाम नाकाफी हैं। कहीं खराब सड़कों तो कहीं साइनेज, ब्लैक स्पॉट पर काम नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं में कोई कमी नहीं आ पा रही है। बैठकों में अफसर हादसे रोकने के लिए योजना तैयार करते हैं, निर्देश देते हैं मगर सब कागजों तक सिमटा है। दुर्घटनाओं में मौत और घायलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आंकड़ों में जनवरी से जुलाई तक कुल 227 लोगों की मौत हुई। इस लिहाज से झांसी में हर माह 32 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है।

इसमें सबसे अधिक लापरवाही हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने से सडक़ दुर्घटनाएं और मौतों का आंकड़ा सैकड़ों पर पहुंचा है। वाहन चालक की छोटी सी गलती या फिर चूक से घर का चिराग बुझा है। हाल में जारी की गई जनवरी से जुलाई यानी मात्र सात महीने में 390 सड़क हादसों में 227 लोगों की मौत हो चुकी है और 351 लोग घायल हुए है। यह आंकड़ा पिछले साल 2024 की तुलना में ज्यादा है।
विज्ञापन

.........................

- बढ़ते हादसे चिंता का विषय है। इनको रोकने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। विभिन्न सरकारी विभाग व एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर सुधार कार्य कर रही हैं। जल्द ही विशेष रणनीति तय कर हादसों को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- राजेश कुमार

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)



झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed