फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Workers should take the PDA's message to the masses: Bharti

पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : भारती

Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Workers should take the PDA's message to the masses: Bharti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। समाजवादी पार्टी के ‘संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत’ अभियान के तहत मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में जन पंचायत एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में सपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। हमें एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना होगा और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ परचम लहराएगी और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक बृजेश कठेरिया रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक संकल्प नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी, सम्मान और अधिकार की आवाज है। समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि सपा की नीतियां और पीडीए की ताकत ही उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य का आधार हैं। मऊरानीपुर की जनता और हमारे समर्पित कार्यकर्ता 2027 में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रामकुमार गौतम, पूर्व अध्यक्ष मलखान चौधरी, फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव, रामाधार बाबूजी, महेंद्र कुमार कोरी, रिंकू चौधरी, राकेश पाल, मनीष यादव, राजेश अहिरवार, रोहित वर्मा, महिला सभा से रितिका पार्थ, राकेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed